पर्यटन विभाग ने जनपद फिरोजाबाद स्थित प्रसिद्ध पसीना वाले हनुमान मंदिर के विकास का निर्णय लिया है। लगभग 2000 वर्ष प्राचीन इस चमत्कारी मंदिर का 01 करोड़ रुपये की लागत से सौंदर्यीकरण किया जाएगा। परियोजना के तहत मंदिर परिसर का विकास, आधुनिक प्रकाश व्यवस्था, पर्यटक सूचना केंद्र, शौचालय, पेयजल व श्रद्धालुओं के लिए विश्राम स्थलों का निर्माण होगा।