बिश्रामपुर: पूर्व मंत्री चंद्रशेखर उर्फ ददई दुबे का निधन, राजनीतिक जगत में शोक की लहर
झारखंड के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री चंद्रशेखर दुबे उर्फ ददई दुबे का निधन हो गया। वे दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में इलाजरत थे, जहां गुरुवार की रात करीब साढ़े 8 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से पूरे झारखंड समेत राज्य के राजनीतिक हलकों में शोक की लहर दौड़ गई है। ददई दुबे पलामू जिले के विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र से कई बार विधायक रह चुके थे।