अजीतमल: गढ़िया ओवरब्रिज पर हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार वृद्ध और किशोरी घायल, वृद्ध को किया रेफर
कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर शनिवार की शाम 4 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें स्कूटी सवार एक वृद्ध और उनकी नातिन घायल हो गईं। हादसे में वृद्ध की हालत गंभीर बताई जा रही है। कस्बा आजाद नगर गढ़िया निवासी 74 वर्षीय विनोद दुबे अपनी 10 वर्षीय नातिन सोना के साथ स्कूटी से किसी कार्य से औरैया गए थे। वापस लौटते समय गढ़िया ओवरब्रिज के पास पीछे से आ रहे एक