भभुआ: देवकली गांव में मड़ई के अंदर बैठी महिला की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से हुई मौत, सदर में कराया गया पोस्टमार्टम
Bhabua, Kaimur | Jun 16, 2025 देवकली गांव में मड़ई के अंदर बैठी एक महिला को आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई। जो यह घटना सोमवार को 2 बजे की बताई जाती है। जानकारी के मुताबिक मोहनिया थाना क्षेत्र के देवकली गांव निवासी राज कुमार की 36 वर्षीय पत्नी इंदू देवी बताई जाती है। परिजनों में प्रवीण कुमार ने बताया कि महिला घर के सामने मड़ई में बैठी हुई थी। जो आकाशीय बिजली की चपेट में आ गई।