बख्शी का तालाब: मड़ियांव में गोदाम में लगी भीषण आग, बीकेटी फायर टीम ने बड़ा हादसा टाला
लखनऊ में मड़ियांव थाना क्षेत्र के केशव नगर चौकी के पीछे एक गोदाम में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही फायर स्टेशन बक्शी का तालाब से प्रभारी अग्निशमन अधिकारी प्रशांत कुमार के नेतृत्व में एक वाटर टेंडर मौके पर पहुंचा, जबकि सहायता के लिए हजरतगंज और चौक फायर स्टेशन से एक-एक वाटर बाउज़र भेजा गया। मौके पर पता चला कि आग अमित अग्रवाल के गोदाम में लगी