कानपुर: चकेरी पुलिस ने स्मैक तस्कर महिला को किया गिरफ्तार, पैरवी करने पहुंची महिला के पास से बरामद हुआ गांजा
चकेरी में पुलिस ने स्मैक तस्करी के आरोप में अंकिता नामक महिला को गिरफ्तार किया।इस दौरान उसकी पैरवी करने पहुंची एक अन्य महिला अर्चना को भी गांजा तस्करी के आरोप में पकड़ा गया। थाना प्रभारी ने शनिवार शाम 6:00 बजे बताया अंकिता के पास से 100 ग्राम स्मैक और अर्चना के पास से 1.9 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ है। दोनों को जेल भेजा गया है।