बालोद: खरखरा से रूदा तक बिछेगी 48 किमी पाइपलाइन, 1750 करोड़ की परियोजना से हर साल बचेगा 14,400 करोड़ लीटर पानी
Balod, Balod | Jun 29, 2026 भिलाई स्टील प्लांट (बीएसपी) को भविष्य में पानी की कमी से बचाने और गंगरेल बांध पर उसकी निर्भरता कम करने के लिए सिंचाई विभाग ने 1750 करोड़ रुपए की जलप्रदाय परियोजना तैयार की है। इसके तहत बालोद जिले के खरखरा बांध से दुर्ग जिले के रूदा बांध तक 48 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन बिछाई जाएगी। परियोजना की विस्तृत रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार हो चुकी है और राज्य शासन से प्रारंभिक