गोपालगंज: बसडीला के एक निजी स्कूल परीक्षा केंद्र से NEET एग्जाम के फर्जी परीक्षार्थी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, SDPO ने दी जानकारी
गोपालगंज के नगर थाना क्षेत्र के बसडीला स्थित एक निजी स्कूल परीक्षा केंद्र पर चल रही NEET EXAM में दुसरे की जगह परीक्षा दे रहे एक फर्जी परीक्षार्थी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। फर्जी परीक्षार्थी की पहचान राजस्थान के बाड़मेर जिले के कुडला गांव निवासी प्रहलाद राम के बेटे सतीश कुमार के रूप में की गई है। इसकी जानकारी सदर SDPO प्रांजल कुमार ने दी है।