बेरमो: दुकान के सामने गाड़ी हटाने को कहा तो दुकानदार से मारपीट, विशाल समेत 15-20 पर केस
Bermo, Bokaro | Jun 19, 2026 बेरमो थाना क्षेत्र के फुसरो सब्जी मंडी में दुकान के सामने खड़ी पिकअप वैन हटाने को कहने पर दुकानदार भगन महतो से मारपीट हुई।गुरुवार शुक्रवार मध्य रात्रि साढ़े बारह बजे बताया गया कि छप्परडीह, पेटरवार निवासी भगन ओवरब्रिज के नीचे किसान बीज भंडार चलाते हैं। आधे घंटे बाद गाड़ी हटाने को कहने पर ड्राइवर ने गाली-गलौज कर मारपीट की। स्थानीय लोगों ने मामला शांत कराया।