श्री विजयनगर: श्रीविजयनगर में भीषण गर्मी का आतंक, विद्युत तंत्र बेहाल, सप्लाई प्रभावित, कूलर चला कर स्थिति सामान्य करने का प्रयास
Shree Vijainagar, Ganganagar | Apr 25, 2026
श्रीविजयनगर में भीषण गर्मी और हीट वेव के बीच जीएसएस ट्रांसफार्मर ओवरलोड होने से विद्युत सप्लाई प्रभावित रही। अत्यधिक लोड के कारण ट्रांसफार्मर ओवरहीट होकर बंद हो गया, जिससे करीब 4 घंटे बिजली कटौती रही। शनिवार शाम 4:00 बजे तकनीकी टीम ने मौके पर पहुंचकर ट्रांसफार्मर को ठंडा कर सप्लाई बहाल की, लेकिन समस्या से लोग परेशान हैं।