प्रतापपुर: मटिगढ़ा में तूफान का कहर, धरमसाय का आशियाना हुआ उजड़
प्रतापपुर क्षेत्र के मटिगढ़ा में आए तेज तूफान ने एक गरीब परिवार को भारी नुकसान पहुंचाया। आंधी-तूफान के चलते धरमसाय का कच्चा मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और छत उड़ गई। घर में रखा सामान भी बिखर गया, जिससे परिवार को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा। घटना के बाद धरमसाय और उनका परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर है। पीड़ित ने प्रशासन से सहायता की गुहार लगाई है।