पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कंकारी गांव निवासी 40 वर्षीय किस्मतीया देवी की विषैले जंतु के काटने से मौत हो गई। मृतका की पहचान दोगन चौधरी की पत्नी के रूप में हुई है। घटना के बाद से परिवार में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार किस्मतीया देवी अपने परिजनों के साथ मूंग की फसल काटने के लिए बिहार के डिहरी गई