डिंडौरी: देवरा गांव के निवासी को सूदखोर ने ₹7.20 लाख चुकाने पर भी दिए नकली जेवर
देवरा गांव निवासी ने भाई के इलाज के लिए ढाई लाख में 12 किलो चांदी और 6 तोला सोना सूदखोर कमल जैन और गोलू जैन के पास दो प्रतिशत के ब्याज पर गिरवी रखा। पीड़ित के द्वारा ब्याज सहित ₹7.20हजार चुकाने के बावजूद दुकानदार ने 3 किलो चांदी और 2 तोले सोने के साथ नकली जेवर दिए पीड़ित ने कोतवाली थाना पहुंचकर रविवार शाम लगभग 4:00 बजे सूदखोर के खिलाफ मामला दर्ज कराया ।