मीनापुर: दाउद छपड़ा गांव में मंगलवार को करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेजा।
मीनापुर थाना क्षेत्र के दाउद छपड़ा गांव में मंगलवार को करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई । मृतक की पहचान अहियापुर थाना क्षेत्र के मुस्तफापुर गांव निवासी 50 वर्षीय केला व्यवसायी रामचंद्र भगत के रूप में हुई है । दाऊद छपडा गांव के के लालदेव प्रसाद का कहना है कि वह गांव में घूम घूम कर खेत से केला काटकर बाजार में बेचकर परिवार चलाता था ।