बहराइच: कुड़वा में खेत में काम करते रहे परिवार के लोग,महिला ने कर ली आत्महत्या,पुलिस ने 3 के विरुद्ध दर्ज किया दहेज हत्या का केस
मोतीपुर थाना क्षेत्र निवासी महिला ने बुधवार शाम को घर में फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मोतीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कुड़वा निवासी पिंकी (23) पत्नी पंकज के परिवार के लोग बुधवार शाम को खेत में काम कर रहे थे। घर महिला और उसका तीन वर्ष का बेटा मौजूद था। तभी महिला ने घर के कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। मुकदमा दर्ज।