बस्ती: बीईओ अशोक कुमार के खिलाफ शिक्षक लामबंद, कार्यवाही के लिए जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
Basti, Basti | Apr 17, 2025 उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष चंद्रिका सिंह के नेतृत्व में शिक्षकों ने वृहस्पतिवार को दिन में लगभग 2 बजे मुख्यमंत्री और महानिदेशक स्कूल शिक्षा को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा है। ज्ञापन के माध्यम से रुधौली और सल्टौआ के खंड शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार के विरुद्ध 19 बिंदुओं के शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है।