उंटारी रोड: बांकी नदी किनारे दफन अज्ञात शव कब्र से निकाला गया, पहचान में जुटी पुलिस
ऊंटारी रोड थाना क्षेत्र के बांकी नदी के समीप दफनाए गए एक अज्ञात शव को मंगलवार को दंडाधिकारी की मौजूदगी में कब्र से बाहर निकाला गया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीनगर स्थित एमएमसीएच भेज दिया गया है। पुलिस मृतक की पहचान कराने के प्रयास में जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पूर्व बांकी नदी के किनारे एक अज्ञात शव बरामद हुआ था। तत्काल पहचान