जैतहरी: जैतहरी सीमा पर हाथियों का खतरा, 4 हाथियों का दल फिर सक्रिय
जैतहरी वन परिक्षेत्र से सटे छत्तीसगढ़ के मरवाही क्षेत्र के चिचगोहना गांव में 4 हाथियों का दल पहुंच गया है। हाथियों द्वारा एक किसान के खेत में धान की फसल को नुकसान पहुंचाने की सूचना है। यह दल पिछले कई दिनों से अनूपपुर, शहडोल, डिंडोरी और मरवाही क्षेत्र में लगातार विचरण कर रहा है। हाल ही में हाथियों का डेरा जैतहरी सीमा से करीब 15-17 किलोमीटर दूर जंगल में बताया