पीएमश्री केन्द्रीय विद्यालय मंडला में शुक्रवार को दोपहर 3:00 बजे आयोजित पराक्रम दिवस कार्यक्रम में कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा शामिल हुए। यहाँ उन्होंने सुभाषचन्द्र बोस की 129वीं जयंती के मौके पर उनके छायाचित्र पर पुष्पांजली अर्पित कर याद किया। पराक्रम दिवस के मौके पर आयोजित प्रश्नोत्तरी-परिचर्चा में प्रतिभाग करने वाले विद्यार्थियों को कलेक्टर ने सम्मान किया।