सावर: सावर में सीनियर सेकेंडरी स्कूल गेट के सामने अनियंत्रित ट्रक डिवाइडर पर चढ़ा, करीब 40 फीट रेलिंग टूटी
Sawar, Ajmer | Jun 19, 2026 सावर में एक बेकाबू ट्रक सड़क के बीच बने डिवाइडर पर चढ़ गया।इस हादसे में डिवाइडर पर लगी करीब 40 फीट लंबी सुरक्षा रेलिंग क्षतिग्रस्त हो गई।गनीमत रही कि दुर्घटना के समय आसपास कोई राहगीर मौजूद नहीं था,जिससे किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।ये हादसा सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के मेन गेट के ठीक सामने हुआ।शुक्रवार सुबह 11 बजे पुलिस ने मौका मुआयना किया।