गोरखपुर: पुलिस ऑफिस में महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर 2 मिनट मौन रखकर दी गई श्रद्धांजलि
शहीद दिवस के अवसर पर पुलिस ऑफिस में दो मिनट का मौन रखकर महात्मा गांधी सहित देश के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। पुलिस अधीक्षक नगर अभिनव त्यागी के नेतृत्व में आयोजित इस श्रद्धांजलि सभा में पुलिस अधीक्षक दक्षिणी जितेंद्र कुमार, सीओ पुलिस ऑफिस दीपांशी सिंह राठौड़ सहित विभिन्न पुलिस अधिकारियों और कर्मचारी मौजूद रहे।