बरेली: यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 की तैयारी पूरी, 92 हजार छात्र 130 केंद्रों पर देंगे परीक्षा
माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश की बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी से 12 मार्च तक होगी। जिले में 92,135 परीक्षार्थी 130 केंद्रों पर परीक्षा देंगे। 7 जोन और 17 सेक्टर बनाए गए हैं। 9 संवेदनशील व 4 अतिसंवेदनशील केंद्रों पर विशेष निगरानी रहेगी। नकल पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।