बरेली: वैलेंटाइन डे इस्लाम में नाजायज़, मानसिक गुलामी की निशानी, वेलेंटाइन डे को लेकर मौलाना शहाबुद्दीन ने की टिप्पणी
बरेली में ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने वैलेंटाइन डे पर कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि कौमों की पहचान उनके अकीदे और संस्कृति से होती है, और दूसरों के मजहबी तौर-तरीके अपनाना मानसिक गुलामी है। शरियत की रोशनी में वैलेंटाइन डे मनाना नाजायज़ है और इस्लाम में इसकी कोई जगह नहीं।