जशपुर: जशपुर जिले में 766 गांवों में एक दिन में हेलमेट जागरूकता अभियान में जशपुर पुलिस ने रचा इतिहास, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड
जशपुर जिले में सड़क सुरक्षा को जन आंदोलन बनाने की दिशा में जशपुर पुलिस ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली है। जिले के सभी 766 गांवों में एक ही दिन जन चौपाल आयोजित कर हेलमेट पहनने के प्रति जागरूकता फैलाने के अनूठे अभियान को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है। इस उपलब्धि के साथ जशपुर पुलिस ने न केवल प्रदेश बल्कि देशभर में एक नई मिसाल कायम की