गोड्डा: राष्ट्रीय व राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर बालिका उवि में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Godda, Godda | Nov 8, 2025 शनिवार दोपहर राष्ट्रीय व राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष सह पीडीजे रमेश कुमार व सचिव दीपक कुमार के आदेश पर मुख्यमंत्री बालिका उत्कृष्ट उच्च विद्यालय सभागार में महिला विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की टीम ने महिलाओं के शक्तिकरण की दिशा में कानूनी जानकारी दी गई।