चरखारी: बम्हौरीकलां गांव में अज्ञात कारणों के चलते खेत पर जहरीला पदार्थ खाने से किसान की मौत, झांसी ले जाते समय तोड़ा दम
महोबा जनपद के चरखारी थाना क्षेत्र के ग्राम बम्हौरीकलां निवासी बाबू कुशवाहा खेत पर रखवाली करने गए थे। वहां अचेत अवस्था में मिलने पर परिजन जिला अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने झांसी रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही किसान ने दम तोड़ दिया। अधेड़ किसान की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। आत्महत्या के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो सका है।