टिकारी थाना क्षेत्र के इजमाइल बलवा से महिला के हत्या के प्रयास के आरोपी को पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जयराम दास के पुत्र हर्षवर्धन दास से हुई है। जिसके खिलाफ बीते 3 नवम्बर को लोहे के रोड से मारपीट करने की प्राथमिकी की दर्ज की गई थी। SHO ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को बुधवार दोपहर 2 बजे न्यायिक हिरासा में भेज दिया गया है।