चुनार कोतवाली के उस्मानपुर मोहल्ले में घर के बाहर बैठी महिला से तीन बाइक सवार पहुंचे और पानी मांगा। महिला उठकर उन्हें पानी देने के लिए मुड़ी तो बाइक सवारों ने महिला का चैन छीना और धक्का देकर भाग निकले। परिवार वालों ने 112 पुलिस को फोन कर जानकारी दी। गुरुवार की शाम 5:00 बजे चुनार कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने कहा कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।