फुलवरिया: सिंहपुर गांव में एक किसान के खेत से पच्चास हजार रूपए मूल्य की लकड़ी हुई चोरी, पीड़ित किसान ने दर्ज कराई शिकायत
फुलवरिया थाना क्षेत्र के सिंहपुर गांव में एक किसान के खेत से ₹50000 मूल्य की कीमती लकड़ी चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित किसान हरि किशोर सिंह में थाने में शिकायत दर्ज कराया है। शनिवार की दोपहर 2:00 बजे मिले जानकारी के अनुसार दिए गए आवेदन के मुताबिक उनके जमीन पर वर्षों पुराना सेमर का विशाल पेड़ था। आवश्यकता के अनुसार उस पेड़ को कटवाकर रखा था।