विदिशा जिले की त्योंदा तहसील में 23 जनवरी की रात हुई सनसनीखेज़ लूट का पुलिस ने शनिवार शाम 4 बजे खुलासा कर दिया है। हथियारबंद बदमाशों ने एक घर में घुसकर परिवार को बंधक बनाते हुए करीब एक करोड़ रुपये की लूट की थी। इस मामले में सागर और विदिशा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक आरोपी फरार है।