गरौठा: ओवरलोड से जली केबल, गुरसरांय अंधेरे में डूबा, एक घंटे तक ठप रही बिजली आपूर्ति
झांसी के गुरसरांय नगर में मुख्य बाजार स्थित थाने की पुलिया के पास ओवरलोड के कारण विद्युत केबल जल गई, जिससे करीब एक घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। विद्युत विभाग ने मौके पर पहुंचकर फॉल्ट ठीक किया और सप्लाई बहाल की, लेकिन इस दौरान लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी।