गिरिडीह: गिरिडीह एसपी डॉ बिमल कुमार एसपी ऑफिस से निकले, विभिन्न स्थानों पर कावरियां की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
गिरिडीह एसपी डॉ बिमल कुमार शनिवार की रात्रि करीब 10 बजे एसपी ऑफिस से निकले और रात 2 बजे तक विभिन्न स्थानों पर कावरियां कि सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। सावन माह में देवघर बाबा नगरी जाने वाले कांवड़ यात्रायों की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन एवं जिला पुलिस महकमा द्वारा विशेष हिदायत दी गई है। इसी व्यवस्था का निरीक्षण इनके द्वारा किया गया।