श्रीनगर: श्रीनगर प्रखंड क्षेत्र में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ मोहर्रम का त्योहार
प्रखंड क्षेत्र में मोहर्रम का त्योहार शनिवार को 5 बजे शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो गया। क्षेत्र के पुरानी बाजार, उफरैल, चनका, फरकिया, फरयानी, बालूटोल आदि अखाड़ों द्वारा पारंपरिक तरीके से ताजिया जुलूस निकाला गया। जुलूस के दौरान युवाओं ने लाठी, तलवार एवं अन्य पारंपरिक करतबों का प्रदर्शन किया, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे थे।