शाजापुर: सारंगपुर में पत्रकार की हत्या के विरोध में मक्सी में पत्रकारों ने सीएम और डीजीपी के नाम ज्ञापन दिया
17 सितंबर को राजगढ़ जिले के सारंगपुर में पत्रकार सलमान अली की जघन्य हत्या और उसके तीन दिन बाद तक भी हत्या के आरोपियों का सुराग नहीं लगा पाने से जिले भर के मीडियाकर्मियों में रोष व्याप्त है।उसी संदर्भ में मक्सी नगर के न्यू भारतीय प्रेस परिषद संगठन के पत्रकारों द्वारा मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और डीजीपी सुधीर कुमार सक्सेना के नाम ज्ञापन सोंपा।