सोनवर्षा विधानसभा (74) से कुल पांच उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। इनमें रत्नेश सादा (जदयू), किरण देवी (बसपा), प्रमोद सादा (निर्दलीय), सरिता देवी (कांग्रेस) और सुदर्शन कुमार (आरएलजेपी) शामिल हैं। इस सीट पर जदयू और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला माना जा रहा है।