बांसवाड़ा: उदयपुर रोड़ पर डिवाइडर से टकराकर पलटी स्कॉर्पियो, चालक बाल-बाल बचा
शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत उदयपुर रोड़ पर सोमवार मंगलवार मध्य रात्रि 12:30 बजे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यहां एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर सड़क के बीच बने डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी हवा में उछलते हुए बीच सड़क पर ही पलट गई।हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई ।