बूंदी: कबड्डी प्रतियोगिता में हुई ज़ोर आजमाइश, बालिकाओं ने खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया
Bundi, Bundi | Nov 11, 2025 जिला कलक्टर अक्षय गोदारा के निर्देशन में 'पंच गौरव : एक जिला, एक खेल' अभियान के तहत आज कबड्डी प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य कबड्डी खेल को जिले में स्थानीय व परंपरागत उत्सवों में नियमित रूप से बढ़ावा देना तथा युवाओं को स्थानीय स्तर पर निरंतर अभ्यास और प्रदर्शन का मंच प्रदान करना है।