गोपालगंज: बंजारी मोड़ के पास समाजसेवी ने लोगों को यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया, बिना हेलमेट वालों को हेलमेट दिए
शहर के बंजारी मोड़ के समीप यातायात व्यवस्था को बनाए रखने व यातायात नियमों का पालन नहीं करने वाले बाइक चालको को यातायात नियमों के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान यातायात नियम की जानकारी के बाद समाजसेवी शाहिद इमाम की तरफ से 15 हेलमेट का वितरण भी किया गया। इसकी जानकारी गोपालगंज पुलिस ने वीडियो साझा कर दी।