ताखा: इटावा में दो बाइकों की भिड़ंत, ऊसराहार में दो युवक गंभीर घायल, सैफई रेफर
Takha, Etawah | Jun 22, 2026 इटावा में दो बाइकों की भिड़ंतः ऊसराहार में दो युवक गंभीर घायल, सैफई रेफर ऊसराहार थाना क्षेत्र में सोमवार को दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद सैफई पीजीआई रेफर किया गया है। दुर्घटना के बाद एक बाइक सवार मौके से फरार हो गया।