मुरैना नगर: अवंती बाई कॉलोनी से दबोचा गया 16 राउंड फायरिंग का मास्टरमाइंड,कोतवाली पुलिस को चुनौती देने वाला राहुल मिश्रा गिरफ्तार।
मुरैना के आजाद नगर में 16 राउंड फायरिंग के मुख्य आरोपी राहुल मिश्रा को आज पुलिस ने अवंती बाई कॉलोनी से गिरफ्तार किया।उसके पास से 315 बोर का देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस मिला।21 जून की वारदात में उसने तीन साथियों संग सोनू यादव के घर फायरिंग की थी। सोशल मीडिया वीडियो के बाद चर्चा में आए आरोपी को कोर्ट में पेश कर वैधानिक कार्रवाई की गई।पुलिस ने पूछताछ की।