दरभंगा: बारिश से खुली DMCH की पोल, पानी में डूबा उत्तर बिहार का सबसे बड़ा अस्पताल
उत्तर बिहार का सबसे बड़ा सरकारी अस्पताल कहे जाने वाला दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (डीएमसीएच) एक बार फिर थोड़ी सी बारिश में ही जलमग्न हो गया। शुक्रवार को हुई हल्की बारिश ने अस्पताल प्रशासन के दावों की पोल खोलकर रख दी। अस्पताल परिसर के कई मुख्य सड़कें और विभाग पानी में डूब गए। ऐसा ही कुछ देखने को मिला शुक्रवार को दोपहर 1.30 बजे जहां लोगों ने जानकारी दी।