सिंघवारा: दरभंगा में फरार वारंटी के घर न्यायालय का इश्तिहार चस्पा, भालपट्टी थाना ने की कार्रवाई
दरभंगा में फरार वारंटी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई है। भालपट्टी थाना पुलिस ने माननीय न्यायालय के आदेश पर वारंटी सफ़रे आलम उर्फ बब्बन, पिता रफी अहमद, निवासी अदलपुर, थाना भालपट्टी के घर विधिवत इश्तिहार की तामिला की। न्यायालय के निर्देशानुसार पुलिस टीम ने नियमानुसार इश्तिहार चस्पा कर कानूनी प्रक्रिया पूरी की।