गोंडा में पूर्व भाजपा सांसद और भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने गुरुवार को जन्मदिन के बहाने शक्ति प्रदर्शन किया। नंदिनी निकेतनम में आयोजित 8 दिवसीय कार्यक्रम में प्रदेश व अन्य राज्यों से हजारों समर्थक जुटे। 12 बजे उनके स्वागत में बुलडोजर से फूलों की बारिश की गई। मंच पर ढाई करोड़ का घोड़ा, सोने की चेन समेत महंगे तोहफे भेंट किए गए।