ऊंचाहार: अरखा पाइपलाइन के पास सड़क दुर्घटना में युवक घायल, सीएचसी में भर्ती
ऊँचाहार के अरखा पाइपलाइन के पास सड़क दुर्घटना में एक युवक घायल हो गया, जिसे उपचार के लिये सीएचसी में भर्ती कराया गया है।बंधवा मजरे अरखा गाँव निवासी सरवन कुमार सोमवार की शाम, सड़क पर घायल अवस्था में पड़ा हुआ मिला, वहां से गुजर रहे राहगीरों की सूचना पर पहुंचे परिजनों द्वारा उसे इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है, युवक के घायल होने की जानकारी नहीं हो पाई।