मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के छःमुहान पर अचानक गिरकर एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। युवक को बेहतर इलाज के लिए एमएमसीएच में भर्ती कराया गया है। उसके पास से बस का एक टिकट मिला है। पांकी से डालटनगंज का टिकट है। युवक की पहचान मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के बारालोटा निवासी संजय प्रसाद के रूप में हुई है। युवक की हालत नाजुक है। वह बेहोश बताया गया है।