सीकर जिले के गोकुलपुरा इलाके से एक युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। रविवार सुबह 10:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार इस संबंध में परिजनों ने मामला दर्ज कराया की युवती को एक युवक के साथ बात करते पकड़ लिया गया था उसके बाद से युवती गायब हो गई। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।