मधुपुर: हनुमान जयंती पर मारवाड़ी सुंदरकांड समिति द्वारा अखंड रामायण का समापन
मधुपुर के राम मंदिर ठाकुरबाड़ी में हनुमान जयंती के अवसर पर दो दिवसीय अखंड रामायण पाठ का समापन भक्ति भाव के साथ हुआ। इस दौरान सुंदरकांड पाठ, केक काटकर जन्मोत्सव और प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समिति की महिलाओं और श्रद्धालुओं की भागीदारी रही, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा।