शहपुरा: चाटी गांव के पास पुलिया से टकराई मोटरसाइकिल, हादसे में पिता-पुत्र घायल, शहपुरा अस्पताल में इलाज जारी
चाटी गांव के पास तेज रफ्तार मोटरसाइकिल अचानक पुलिया से जाकर टकरा गई हादसे में मोटरसाइकिल में सवार पिता पुत्र घायल हो गए घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शहपुरा पहुंचाया गया जहां उपचार जारी है । प्राप्त जानकारी के मुताबिक गुरुवार दोपहर लगभग 2:00 बजे मोटरसाइकिल में सवार होकर पिता पुत्र धनगांव से मुरूमी टोला गांव जा रहे थे उसी दौरान हादसा हो गया ।