अंबाह: अर्जुन वाटिका, अंबाह में दशहरा मिलन समारोह, क्षत्रिय समाज ने बड़ी संख्या में एकजुटता दिखाई
Ambah, Morena | Oct 21, 2026 अम्बाह। विजयदशमी के अवसर पर अर्जुन वाटिका में दशहरा मिलन समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षत्रिय समाज के लोगों ने सहभागिता कर एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद बिहार आनंदमोहन सिंह तोमर रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता गोपाल सिंह तोमर ने की। समारोह में कई गणमान्य अतिथियों सहित समाज के पदाधिकारी मौजूद रहे।