गोलमुरी-सह-जुगसलाई: बिष्टुपुर में कोल्हान पुलिस ड्यूटी मीट संपन्न, जमशेदपुर पुलिस टीम बनी ओवरऑल चैंपियन
बिष्टुपुर में शुक्रवार को 6 बजे कोल्हान स्तरीय पुलिस ड्यूटी मीट संपन्न हुई। समापन समारोह के अतिथि आईजी मनोज कौशिक थे। इस ड्यूटी मीट में 10 श्रेणियों में 6 प्रतियोगिताएं आयोजित की गई थीं। जमशेदपुर पुलिस की टीम ड्यूटी मीट की ओवरऑल चैंपियन रही। समापन समारोह के अपने संबोधन में आईजी मनोज कौशिक ने कहा कि अपराध अनुसंधान के लिए एक विशेष ट्रेनिंग सेंटर बनाया जाए।